कांग्रेस की साइकिल रैली..मरकाम करेंगे अगुवाई.. पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि समेत मंहगाई के खिलाफ जंग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ 14 जुलाई को होने वाली साईकिल रैली को बैठक कर विचार विमर्श किया। बढ़ती महंगाई , पेट्रोल-डीजल- गैस की कीमतों में प्रतिदिन हो रही मूल्य वृद्धि का विरोध किया। साथ ही साइकिल रैली को लेकर पीसीसी से मिले निर्देशों पर बातचीत की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            जिला कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में जिला और प्रदेशस्तर के नेताओं ने शिरकत किया। उपस्थित लोगों को महंगाई के विरोध में 14 जुलाई को होने वाली साइकिल रैली की रणनीतियों को सबके सामने रखा। पीसीसी के दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया।

         पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि साइकिल रैली में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप उपस्थित रहेंगे । रैली के दौरान केन्द्र सरकार की रीति नीति का भी विरोध किया जाएगा। साथ ही दिनों दिनों बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि से जनता को अवगत कराया जाएगा।

           जिला कांग्रेस कार्यालय में आय़ोजित बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ,प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,पूर्व शहर अध्यक्ष द्वय नरेंद्र बोलर,रविन्द्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,सभापति शेख नजीरुद्दीन,महेश दुबे ने सम्बोधित किया।

             कार्यक्रम का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि प्रदेश स्तर पर केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा जनित ,छद्म बढ़ती कीमते,पेट्रोल डीजल गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे राजीव गांधी चौक जरहाभाठा से ” साईकल रैली ” प्रारम्भ होगी। बिलासा कन्या महाविद्यालय, सत्यम चौक,अग्रसेन चौक,पुराना बस स्टैंड,रविन्द्र नाथ टैगोर चौक ,गांधी चौक, गोलबाजार होते हुए देवकीनन्दन चौक से गुजर कर अरपा रिवर व्यू में समाप्त होगी। रैली कांग्रेसजन साइकिल चलाते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

             कांग्रेस ने कहा कि 2014 में जो लोग महंगाई को नियंत्रित करने के नाम पर जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल-गैस देने की बात कर रहे थे। आज महंगाई को नियंत्रित करने और देश चलाने में पूरी तरह असफल हो रहे है। देश को उस चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिए है जहां जनता  चौतरफा समस्याओ से घिर चुकी है। हमारी आर्थिक स्थिति से मजबूत हमारे आश्रित -पड़ोसी देश है।,जहां पेट्रोल की कीमतें 35 से 45 रुपये प्रति लीटर है। 

           कांग्रेस नेता ने बताया कि  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई पर एक शब्द बोलने की स्थिति में नही है।,यही कारण है कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है..जिन्होने सात वर्षो में एक भी प्रेस वार्ता करने की हिम्मत नही जुटा पाए।

close