Congress।कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव (संगठन), महासचिव, सचिवों, जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है.
हालांकि इस सूची पर सीएम अशोक गहलोत की छाप नजर आई. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं.
बता दें गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 25 जिला अध्यक्ष, 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव तथा 121 प्रदेश कांग्रेस के नए सचिव बनाए गए हैं.
इस लिस्ट में ललित तुनवाल प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल को प्रदेश का संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है. ललितपुर तूनवाल अब तक प्रदेश सचिव थे. उधर, सीताराम अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह सूची जारी करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि, ‘AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मेरा विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे एवं कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान कर पार्टी को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे.’
AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मेरा विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे एवं कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान कर पार्टी को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। pic.twitter.com/z6ZJkGGFHC
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 10, 2023
AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त कर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। pic.twitter.com/MPO8Bo6EHY
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 10, 2023