कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का बोलबोला…जनसम्पर्क में बोले पूर्व मंत्री…हंसते खेलते शांति के टापू को सरकार ने बना दिया अपराधगढ़

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सोमवार को ऋषि कॉलोनी, आदर्श नगर, टिकरापारा, माता-भांचा तालाब, अटल आवास, कंसा चौक और मेडिकल काम्प्लेक्स में जनसम्पर्क किया। अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर आक्रमण कर जमीनों के सीमांकन, नामांतरण से लेकर कोयला, रेत का अवैध परिवहन और  खनन में भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि पटवारी से लेकर मंत्री तक का रेकेट चल रहा है। इसमें प्रदेश सरकार के कई आलाधिकारी इस समय सलाखों के पीछे हैं। इस प्रकार का शर्मनाक घटनाक्रम किसी अन्य राज्य में देखने को नहीं मिला है।

मझवापारा में सभा को संबोधित कर अमर अग्रवाल ने कहा कि विधायक ने 5 वर्षों में पूरी तरह से शहर की उपेक्षा किया है। जनता के मुद्दों से उनका कोई सरोकार नहीं है। राज्य की भूपेश सरकार ने शहर विकास के लिए कोई अनुदान नही दिया। शिलान्यास का एक पत्थर भी पाँच वर्षों मे शहर मे नहीं रखा गया। यहाँ के जनप्रतिनिधि फोटोबाजी में सबसे आगे है।  काँग्रेस  विधायक अपने कार्यकाल के दौरान जनता का दुख दूर करने की बजाय खुद को शोषित पीड़ित बताते हुए घूम रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर को अपराधगढ़ बना बना दिया।

 भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अमर अग्रवाल महिला मोर्चे के साथ पश्चिम मंडल स्थित विकास नगर, विष्णु नगर नेहरू नगर और  कस्तूरबा नगर में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। जनता से संवाद के दौरान शशि अग्रवाल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार, अवैध वसूली से नागरिक जीवन भयाक्रांत हो गया है। रोजगार के नाम पर महिलाओं को छला जा रहा है।  शराबबंदी का वादा कर सरकार अब शराब घर घर पहुंचा रही है।

close