कांग्रेस सरकार को घेरने कार्यसमिति की बैठक.. रणनीति पर हुई चर्चा..भाजपा नेताओं ने बताया.. जनता में आक्रोश..गरवा मौत की मिलेगी सजा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यसमिति की  बैठक कर्बला स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान नेताओं ने संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया।बैठक में विशेष रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विशेष रूप से शामिल हुए।
 
         बैठक को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि कुछ दिन पूर्व शक्ति केन्द्रों में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के विफल कार्यकाल को लेकर हम जनता के बीच गये। सभी की सहभागिता देखने को मिली। कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से जनता में आक्रोश है। लोग समझ गये है कि प्रदेश सरकार को जनता के हितों की चिंता नही है। नता की भावनाओं को समझते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हमें करनी है। निश्चित रूप से सभी के प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
 
                      सांसद अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। जब आप बड़े होते है तो आपकी जवाबदारी भी बड़ी होती है। प्रदेश भाजपा संगठन आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर वृहद कार्यक्रम तय करेगा। हमें प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर घर-घर पहुॅचकर आम जनता को कार्यक्रमों से सीधे जोड़ना है।
 
                                     साव ने कहा कि भीषड़ कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर समाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।
 
                 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि संगठनात्मक जितने भी कार्यक्रम है सभी हमारे लिये महत्वपूर्ण है। शक्ति केन्द्र, बीएलए और बूथ का गठन कर तय समय सीमा में पूर्ण करना है।
 
          साहू ने उपस्थित लोगों को बताया कि कोविड चुनौती। ई-सेमीनार जिला स्तरीय 2 जुलाई को सम्पन्न हुआ है। जिसके मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय थे।, अब हमें कोविड चुनौती ई-सेमीनार वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन मंडल स्तर पर 10 जुलाई तक सम्पन्न कराना है। कोविड चुनौती ई-सेमीनार कार्यक्रम के लिए जिले के प्रभारी घनश्याम कौशिक जिला महामंत्री एवं सहप्रभारी  अवधेश अग्रवाल जिला मंत्री को बनाया गया है। मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम के लिए  प्रभारी सहप्रभारी बनाये गये है।
 
              कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री ने संबोधित किया। बैठक में  भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की तरफ से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जुलाई से जन्म दिवस 6 जुलाई तक जिला, मंडल, बूथों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना है। वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगाये गये प्रत्येक पौधों का हमें एक पालक नियुक्त करना है।
 
                मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी की ठीक नहीं  है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरवा की मौत की  संख्या डरवाने वाले हैं।  इसका पाप कांग्रेस सरकार को भुगतना होगा।
 
      
TAGGED:
close