पूर्व मंत्री ने कलेक्टर से की क्षतिपूर्ति की मांग…अमर ने कहा…हर कदम पर पीड़ितों के साथ..सामने आया आपदा प्रबंधन का सच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—बुधवारी सब्जी बाज़ार में भीषण आगजनी को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दुख जाहिर किया है। अमर ने घटना की जानकारी के बाद  कलेक्टर से बातचीत किया। इस दौरान उन्होने प्रभावितों को क्षतिपूर्ति दिए जाने की बात कही। अमर ने कहा कि शहर में आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए जाए।
रेलवे परिक्षेत्र स्थित बुधवारी सब्जी बाजार में  सुबह 4 बजे भीषण आगजनी में दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकरर खाक हो गयी है। जानकारी के बाद पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने तत्काल जिला कलेक्टर से संवाद किया। साथ ही घटना को लेकर चिंता भी जाहिर किया। अमर अग्रवाल ने कलेक्टर से कहा कि प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा। साथ ही शासन से जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। 
अमर ने बताया कि बुधवारी बाजार शहर की सबसे पुरानी सब्जी मंडी में से एक है। बुधवारी बाजार में आपदा की स्थिति के व्यापक इंतजाम नहीं हैं। जिसका खामियाजा आज व्यापारियों को भुगतना पड़ा है। देर रात हुई घटना में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन व्यापारियों को बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है।
बाजार में छोटे व्यापारी फल, सब्जी दुकान लगाकर अपना गुजर-बसर करते है। घटना के बाद दर्जनों फल सब्जी विक्रेताओं और उनके परिवार के सामने जीवनचर्या का संकट उत्पन्न हो गया है। षण गर्मी के बीच क्षेत्र में नागरिक  हलाकान हो गया है। इलाके में गुजर बसर करने वाले लोगो की सुरक्षा व्यवस्था पर अचानक संकट से आपदा प्रबंधन की कलई भी खुल गयी है।
अमर अग्रवाल ने बताया कि  जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि शहर के विभिन्न इलाकों में आपदा राहत को लेकर उचित प्रशिक्षण और संसाधनों की व्यवस्था करे। उन्होंने दोहराया कि प्रशासन आगजनी की चपेट में आए व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं को हुई क्षति का स्वत: स्फूर्त आकलन कर मुआवजा  का इंतजाम भी करे।
 पूर्व मंत्री ने व्यापारियों के प्रति आपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में व्यापारियों और क्षेत्र के लोगो के साथ हैं। शासन- प्रशासन से प्रभावितों को हरसम्भव  मदद के लिए अंतिम समय तक प्रयास किया जाएगा।
close