7 SI+ 3 ASI+3 HM+ 2 महिला आरक्षक+14 आरक्षक=29 कर्मचारियों का कप्तान ने बदला….रतनपुर में सर्वाधिक बदलाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने एक बार जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। एसपी ने आदेश जारी कर कुल 29 पुलिस कर्मचारियों को थाना में बदलाव किया है। कई चेहरें को रक्षित केन्द्र और और यातायज से हटाकर थाना भेजा है। बदलाव में महिला आरक्षकों की संख्या तीन है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए 29 पुलिस कर्मचारियों के थाना में बदलाव किया है। आदेश के अनुसा्र पुलिस कप्तान ने कुल सात उप निरीक्षकों का थाना बदला है। बदलाव में तीन एएसआई और तीन महिला आरक्षक भी शामिल हैं। आदेश के अनुसार सतोष कुमार ने दो प्रधान आरक्षकों के आलावा 14 आरक्षकों को नए थाने में भेजा है।

बताते चलें कि रतनपुर में विधवा महिला के साथ थाने से हुई गलतियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान ने थानेदार समेत पूरे स्टाफ को इधर उधर किया था। इसी क्रम में एक बार फिर बदलाव की प्रक्रिया में पुलिस कप्तान ने उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, महिला आरक्षक और आरक्ष समेत कुल 14 लोगों को अलग अलग थाना से रतनपुर थाना की जिम्मेदारी दिया है।

बदलाव को लेकर पुलिस महकमें हलचल है। बहरहाल आप देखें कि कौन किस थाने से कहां स्थानांतरित किया है।

close