गैंगवार ने उठाया सिर…अजीबो गरीब हथियार से दौड़ा-दौड़ा कर मारा…घटना में 10 से अधिक आरोपी शामिल..चार गिरफ्तार…

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—बीती रात गैंगवार के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी लोग अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक अवस्था में सिम्स लाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को गंभीरता के साथ लेते हुए घायल युवक को अपोलो रिफर किया है। बताया जा रहा है कि देर रात दो गुटों के संघर्ष में पीड़ित को दोड़ा दौड़ाकर मारा गया है। CCTV फुटेज के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते चलें कि लम्बे अन्तराल के बाद एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आयी है। बहरहाल घटना के बाद पुलिस महकमा में बेचैनी भी बढ़ गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अजीबो गरीब हथियार से दौड़ा दौड़ कर मारा

रशनिवार की रात्रि करीब 1:30 बजे के आसपास हैवंस पार्क के सामने गैंगवार की जानकारी सामने आयी है। सूत्रों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार गैंगवार की घटना मैडी और वसीम खान गुट के बीच हुई है। गैंगवार की घटना में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू, साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़ेवाल और अन्य हमलावर शामिल हैं। सभी ने मिलकर भास्कर वर्मा को गाली देते हुए दोनों तरफ से घेर लिया । इसके बाद पीड़ित भास्कर वर्मा को सभी ने दौड़ा-दौड़ा बुरी तरह पीटा।

सूत्रों की माने तो मेडी ऊर्फ रितेश निखारे गैंग के लोग परम्परागत के साथ अजीवो गरीब हथियार के साथ भास्कर वर्मा पर हमला किया। मार खाकर जब भास्कर वर्मा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया तो आरोपी लोग मरा समझकर फरार हो गए। घटना के बाद भास्कर वर्मा के एक दोस्त ने अपने साथियों को फोन किया। किसी तरह घायल भास्कर को अस्पताल सिम्स पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए सिम्स ने घायल को अपोलो अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।

 

दोस्त ने बताया क्या हुआ

  मामले की जांच तारबहार थाना पुलिस कर रही है। भास्कर वर्मा के दोस्त नवीन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि गैंग के लोग पिछले कई दिनों से भास्कर का पीछा कर रहे थे। रात करीब 10 बजे के आसपास भास्कर ने उसे फोन कर हैवेन्स पार्क के सामने बुलाया था। फोन पर भास्कर ने बताया कि उसकी गाड़ी खराब हो गयी है। इसके बाद वह हेवंस पार्क गली के सामने पहुंचा।  अभी उससे बातचीत हो रही थी कि अचानक 2 कार और 3 बाइक पर सवार होकर  10-15 लोग पहुंच गए। भास्कर वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के चार आरोपी गिरफ्तार…

मामले में तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट चकरभाठा निवनासी नवीन गोस्वामी की शिकायत पर दर्ज किया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर भास्कर वर्मा पर  फरसा नुमा हथियार से हमला किया है। भास्कर का अपोलो में ईलाज चल रहा है। मा्मले में विवेचना जारी है। अभी तक घटना में शामिल कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी,सिद्धार्थ शर्मा  निवासी राजेंद्र नगर, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, और आयुष मराठा निवासी कुदुदंड है।दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

close