गांजा तस्कर गिरफ्तार..सरकन्डा पुलिस की कार्रवाई ..दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने करीब पांच किलो गांजा भी बरामद किया है। साथ ही प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त किया है।
 
                  सरकंडा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीडी  0217 से दो व्यक्ति सवार होकर गांजा का बैग शोक नगर सरकंडा की ओर बिक्री करने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। .
 
                                टीम ने अशोकनगर डीएलएस कॉलेज के सामने घेराबंदी कर पलसर मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोका। पिट्ठू बैग का जायजा लिया। जांच पड़ताल के दौरान गांजा को बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम आयुष रजक और  करण यादव निवासी तेलीपारा बताया। आरोपियों ने बताया कि गांजा तखतपुर के दो व्यक्तियों ने बिक्री के लिए दिया है।
 
           आरोपियों के पास से कुल 4 किलो 650 ग्राम कीमत करीब 18500 का गांजा बरामद किया गया।  पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस का अपराध कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
         थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों की सूचना पर गांंजा देने वाले तखतपुर निवासी दोनों आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है।
 
  
TAGGED:
close