गांजा के आदतन तस्कर फिर चढ़ें पुलिस के हत्थे….संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार…1 लाख का यहां से हुआ गांजा बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस और उस्लापुर रेलवे पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में फरार होने से पहले ही गांजा तस्करों को धर दबोचा है।   संयुक्त टीम से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपी मूल रहूप से जबलपुर के रहने वाले हैं। दोनो गांजा के साथ रेल से परिवहन करने जा रहे थे। इसके पहले मुखबीर की सूचना पर संयुक्त टीम ने दोनो आरोपियों को धर दबोचा।
थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दो संदेही गांजा के साथ रेल पकड़कर फरार होने वाले हैं।जानकारी मिलते ही मामले को उस्लापुर आरपीएफ के संज्ञान मे लाया गया। खबर मिलते ही आरपीएफ की टीम भी बताए गए स्थान पर पहुंच गयी।
  संयुक्त टीम ने दोनो आरोपियों को उस्लापुर ओव्हरब्रिज के पास धर दबोचा। पूछताछ के दौरान संदेहिया ने अपना नाम जावर मलिक और तरूण चौधरी बताया। आरोपियों के बैग से छानबीन के दौरान करीब दस किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख रूपए से अधिक है। आरोपियों ने जानकारी दिया कि वह जबलपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। 
 पूछताथ में दोनो ने जानकारी दिया कि गांजा को लेकर रेल पकड़ जबलपुर फरार होने वाले थे। दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों कार्रवाई न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट के हवाले किया गया है।
close