Holi Wishes:‘चली पिचकारी उड़ा है गुलाल’, ऐसे खूबसूरत संदेशों से अपनों को दें होली की शुभकामनाएं

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।होली का त्योहार आ चुका है। यह त्योहार 18 मार्च से शुरू हो रहा है और गले दिन यानी 19 मार्च 2022 तक मनाया जाएगा। प्यार , मस्ती और रंगो से भरे इस त्यौहार का लोग बड़ी बेसब्री से इंतज़ार होता है। हर तरफ हवाओं में गुलाल की महक और रंगत में हर बैर भुलाकर सभी को गले लगा लिया जाता है।धुलंधी के रंग में लोग पुराने गिले-शिकवे भुला दिया करते हैं। हर उम्र के लोग इस त्यौहार के रंगों से नहाये इसका आनंद उठाते है और अपने सभी मित्रों, सगे-संबंधीयों, प्रेमी-प्रेमिकाओं को होली के त्यौहार की बधाई देते हैं। इसलिए आप भी अपने दोस्तों को मुबारकबाद देना भूल ना जाना क्योंकि यह संदेश ही हैं जो आपको सबके करीब होने का एहसास देते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वो पानी की बौछार वो गुलाल की फुहार
वो घरों से निकलना वो गलियों में घूमना
वो दोस्तों की धूम वो गोविन्दाओं का हुजूम
हो जाओ तैयार मचाने होली की धूम।
होली की ढेरों शुभकामनाये।

होली आती याद दिलाती,
रंगो से तन मन सहलाती,
भीगे भीगे गीत सुनाती,
पिचकारी से रंग बरसाती,
Happy Holi 2022!

रूठा है कोई तो उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ,
लगाओ दोस्ती का रंग आज सब को यारो,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ
Happy Holi 2022…

प्यार,सदभावना, स्नेह,दुलार,
सम्पन्नता, मोहब्बत और सदाचार,
इन सातो रंगो की आपके जीवन में हो बौछार,
यह होली आपके जीवन में लाये सतरंगी बहार।
होली की रंगीन शुभकामनाएं।
हैप्पी हॉली 2022

पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली
चाँद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली।
Happy Holi 2022

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।

आज मुबारक, कल मुबारक,
होली का हर पल मुबारक
हैप्पी होली!!

रंग बिरंगी होली में,
होली का हर रंग मुबारक।
हैप्पी होली!!

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close