हर्षिता ने किसानों को आनलाइन किया संबोधित..कहा..20 क्विंटल के हिसाब से हो धान खरीदी..1 साथ करे भुगतान

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—–भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तखतपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार पर हल्ला बोला है। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने सरकार से किसानों का धान 1 नवंबर से  प्रति एकड़ 20 खरीदने की मांग की है।
 
                भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज तखतपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार पर हल्ला बोला है। हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन दोपहर एक से पांच बजे के बीच किया। एक दिवसीय धरने को महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने होम क्वारंटीन रहते हुए आनलाइन मोबाइल से संबोधित किया।
 
             हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार से किसान हित में 1नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करे। धान की खरीदी राशि एक साथ दी जाए। किसानों से धान प्रति एकड़ 20 क्विंटल हिसाब से लिया जाए। हर्षिता पाण्डेय ने अपने संबोधन में बताया कि केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार से पैंसठ लाख मैट्रिक टन चावल ख़रीदने वाली है। उत्पाद का नगद भुगतान दिल्ली की मोदी सरकार की सरकार करेगी। पिछले धान खरीदी की शेष राशि और दो वर्षों का चुनावी घोषणा वाला बोनस भी तत्काल देने को कहा।
 
        कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सुनील जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। जायसवाल ने कहा कि क्या कारण है कि प्रदेश में या देश में जब जब कांग्रेस की सरकार रहती है… किसान तकलीफ में आ जाते हैं। किसानों को समय पर खाद बीज युरिया की कमी पड़ जाती है। उन्होने बताया कि केंद्र की नयी किसान नीति से किसानों को किसी भी प्रकार का घाटा नही है। कांग्रेस वाले किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है हमें कांग्रेसियों के बहकावे में नही आना है। मोदी सरकार का किसान बिल किसानों के हित में है।
 
          कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, बी आर महोबिया संतोष कश्यप, सुरेश पांडेय, राजेश तंबोली, राजेश तिवारी, रामचरण वस्त्रकार, नैन लाल साहू  कोमल सिंह, अजय यादव ने भी संबोधित किया। सभी ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बतलाते हुए वादा निभाने में असफल बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने और आभार प्रदर्शन अशवनी साहू ने किया।
 
           इस अवसर पर गनियारी मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल, अजय देवांगन, राजेश सोनी, एस व्ही गजबे, लवकुमार पाण्डेय, गुलजीत खुराना, विश्वनाथ यादव, मलय जहानी,  सुधीर वर्मा, दिनेश साहू, काशी देवांगन, नरेन्द्र रात्रे, राम रजक, राजकुमार यादव, संगम कुर्रे, सुरेश शर्मा, जितेंद्र राज, सीता राम यादव, नर्मदा धुरी राम चन्द्र ध्रुव, कृष्ण कुमार कौशिक, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों की मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close