IAS Transfer 2024: बदले कलेक्टर,12 आईएएस अफसरों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

Shri Mi
2 Min Read

IAS transfer 2024/राज्य सरकार द्वारा देर रात 12 आईएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सूची जारी की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IAS transfer 2024।लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है, माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अन्दर चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है, सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

IAS transfer 2024।रतलाम कलेक्टर को प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बनाया गया है। उनकी जगह राजेश बाथम को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। बाथम अभी अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग पदस्थ हैं। स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है। सोमवंशी राज्यपाल के उपसचिव बनाए गए है। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को संचालक, कर्मचारी चयन मंडल बनाया गया है।

IAS transfer 2024।विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को अपर सचिव राज्यपाल बनाया गया है। धरणेन्द्र कुमार जैन को उमरिया का कलेक्टर बनाया गया है। जैन अभी उप सचिव कार्मिक पदस्थ हैं।

दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को ओएसडी सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि बनाया गया है। नीमच की अपर कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया है। झाबुआ की कलेक्टर तन्वी हुड्डा को प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम, इंदौर पदर्थ किया गया है।IAS transfer 2024

उमरिया कलेक्टर बुद्धेश वैद्य और विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। उप सचिव, मुख्यमंत्री सुधीर कुमार कोचर अब दमोह जिले के कलेक्टर होंगे। भिंड जिला पंचायत के सीईओ मनोज कुमार सरियाम को अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाया गया 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close