IMD Alert- पहाड़ों पर जारी रही बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हुई बारिश,जाने कैसा रहेगा मौसम

Shri Mi
1 Min Read

IMD Alert/देहरादून/ उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी रही। आज भी 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम सुहाना बना हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पर्यटक भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जमकर लुफ्त भी उठा रहे हैं।

IMD Alert/कई पर्यटकों की गाड़ियां भी बर्फबारी में फंस गई थीं, जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने बर्फ को पिघलाने के लिए चूने का इस्तेमाल किया। जेसीबी से भी बर्फ हटाई गई। आज भी मसूरी, धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और बुरांशखंडा में जमकर बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया।

लंबे समय के बाद हुई बर्फबारी के कारण किसानों को भी राहत मिली है। बर्फबारी से उनकी फसलों को भी फायदा हुआ है। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई।

तापमान गिरने से ठिठुरन भी बढ़ गई है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close