सरकंडा में मैदान से लेकर घरों में पानी ही पानी…भाजपा युवा नेताओं ने किया अनूठा प्रदर्शन…लगाया रोपा..लगाया चौक-छक्का

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पिछले दो दिनों की भारी वारिश में सरकन्डा क्षेत्र जलभराव का शिकार हो गया है। जिसका असर आम जन जीवन पर पड़ा है। जलभराव के विऱोध  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अनूठा प्रदर्शन किया है। युवा मोर्चा के नेताओं ने महर्षि वाजपेयी की अगुवाई में पानी से भरे मैदान में क्रिकेट खेला। इस दौरान निगम और विधायक की व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाला। महर्षि ने कहा कि जनता को ऐसा विकास नहीं चाहिए।
     सरकंडा क्षेत्र में जलभराव के विरोध में गुरूवा को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा के युवा नेताओं ने पानी से भरे मैदान में क्रिकेट खेलकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी की अगुवाई में युवा नेताओं ने बजरंग चौक ,भगत सिंह स्कूल और इमलीभांठा क्षेत्र में पानी से भरे मैदान में क्रिकेट खेलकर विरोध किया। साथ ही लोगों के समर्थन से उत्साहित भाजपा नेताों ने रोपाई का भी काम किया।
     भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि हर वर्ष बारिश में सरकंडा का यही हाल होता है । नालियों की सफाई नही होने से  लोगो के घरों में पानी घुस गया है। भगत सिंह स्कूल में पानी भर जाने के कारण स्कूल की छुट्टी कर दी गीय है।  निगम अधिकारियों समेत विधायक और महापौर जनता को परेशानियों के बीच झोंक कर चैन  की बांसुरी बजा रहे हैं।
महर्षि ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि साल भर सफाई के नाम ठेकेदारों का खाता भरा गाय है। और जनता को अपने चुनाव का हर्जाना भुगतना पड़ रहा है । विधायक और महापौर दोनों के पास नागरिको के घरों में झांकने का समय नही है । आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी ।
भाजपा युवा नेताओं के अनूठे प्रदर्शन में संस्कार सोनी, तुषार साव , दुर्गेश यादव, अनीष तिवारी, अंकित मानिकपुरी, यश कश्यप ,आकाश दुबे समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
close