किसान संघ चलाएगा 2 हजार गांव में अभियान ..जनता से करेंगे संवाद..रोपेंगे 1 लाख पौधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर की बैठक हुई। इस  दौरान किसान नेताओं ने सदस्यता अभियान ,ग्राम समिति का गठन , विकास खंडों में गठन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। किासन नेता धीरेन्द्र ने बताया कि सदस्यता अभियान 4 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद  प्रदेश संगठनर को सदस्यता अभियान की जानकारी दी जाएगी।
 
                     किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि किसान संगठन की बैठक में किसानों की समस्या के साथ ही संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान 10 अगस्त तक विकास खंड समितियों की गठन प्रकिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। आगामी कार्ययोजना अंतर्गत कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रख कर विचार विमर्श किया गया।
 
      धीरेन्द्र ने बताया कि भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई में 10 से 15 सदस्यों की टीम बनेगी। आरोग्य मित्र बनाने और उन्हें प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा। बैठक में कोरोना को ग्राम स्तर पर रोकने को लेकर विचार रखा गया। प्रकृति संतुलन और संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश संगठन ने 1 लाख पौधरोपण का संकल्प लिया है । जिले में अधिक से अधिक ग्रामों में 8 अगस्त को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
 
          किसान नेता ने जानकारी दी कि प्रदेश के संकल्प को ध्यान में रखते हुए 2 हजार ग्रामों तक किसान संघ के कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। विकास खंड स्तर पर क्षेत्रिय समस्याओं को लेकर 10 अगस्त को जिले के सभी विकास खंडों में ज्ञापन अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त के बाद जिले की गठन प्रक्रिया की जाएगी ।
 
               बैठक में जिला मंत्री विजय यादव ,जिला कोषाध्यक्ष माधोसिंह ,जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज ,प्रफुल्ल मिश्रा ,सोनू तिवारी , बिल्हा विकासखंड प्रमुख महेश यादव मंत्री नयन भूषण तिवारी मस्तूरी विकासखंड प्रमुख महेंद्र पटेल , मंत्री शौरभ पटेल , अनिल पटेल , विक्रम सिंह , पहारूराम साहू , अनिता पटेल , अश्वनी तिवारी , सहित विकास खंड के पदाधिकारी ,ग्राम समितियों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
close