मंत्री साव ने रामलला गृह प्रवेश का दिया न्योता….माता के दरबार में परिवार के साथ टेका मत्था…फिर जनदर्शन में उमड़ी भीड़

Editor
3 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव तिलक नगर स्थित राममंदिर पहुंचकर भगवान रामलला का दर्शन किया। इस दौरान उन्होने अयोध्या से श्रीराम के चरणों में अर्पित अज्ञत लेकर प्रदेश वासियों को अयोध्या स्थित रामलला के गृहप्रवेश में शामिल होने न्योता दिया। उन्होने कहा कि देश विदेश में भगवान राम के लाखों मंदिर है। लेकिन घर सिर्फ एक है। पांच सौ साल बाद रामलला मंदिर में प्रवेश करेंगे। लोगों से निवेदन है कि देश की धार्मिक राजधानी पहुंचकर उत्सव का गवाह बने। इसके बाद उप मुख्यमंत्री रतनपुर पहुंचकर माता महामाया के दरबार में मत्था टेका। भैरव बाबा से भी परिवार के साथ आशीर्वाद लिया। बिलासपुर स्थित  आवास पहुंचते ही जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अरूण साव का नए साल की शुभकामनाएं दी।

अक्षत भेंटकर दिया न्यौता

तिलकनगर स्थित राममंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने शिरकत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्री ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि देश दुनिया में भगवान राम के लाखों मंदिर हैं। लेकिन जन्मस्थान सिर्फ एक देश की धार्मिक राजधानी अयोध्या में है। 22 जनवरी को भगवान रामलला अपने घर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के दौरान देश दुनिया के संत विधि विधान से पूजा पाठ के बाद भगवान रामलला को मंदिर में प्रवेश कराएंगे।

अरूण साव ने बताया कि अयोध्या से श्रीराम के चरणों का अक्षत देकर सभी को रामलला गृह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बुलाया गया है। अरूण साव ने रामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले भास्कर वर्तक,गजानन्द पेन्डारकर और चन्द्रशेखर विठालकर, देवेन्द्र सोमावार,अखिल रजक,बहादुर रजक के निवास पहुंचकर अक्षत भेंट कर अयोध्या आने का न्योता दिया।

माता के दरबार में टेका मत्था

तिलकनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अरूण साव परिवार के साथ रतनपुर स्थिति माता महामाया के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे। परिवार के साथ माता महामायी की आरती कर अरूण साव ने मत्था टेका। प्रदेश और देश के लिए खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। भैरव बाबा का भी दर्शन किया।

लगा लोगों का तांता

जनदर्शन के बाद अरूण साव अपने सरकारी आवास जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। अरूण साव के पहुंचते ही जनसैलाब ने फूल माला और गुलदस्ता भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दी। कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारी नेता जीआर चन्द्रा की अगुवाई में अपनी भावनाओं को जाहिर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अरूण साव के सामने अपनी शिकायत को पेश किया। साव ने सभी की समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश वासियों को खुशहाली की शुभकामनाएं दी। अरूण साव ने कर्मचारी यूनियन के साथ नए साले के कैलैन्डर का विमोचन भी किया। अ

close