विधायक ने किया भूमिपूजन..रजनीश ने बताया.. जनता को समर्पित हुआ लाखों का निर्माण कार्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोडोंं के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर विधायक ने बताया कि क्षेत्र के जनमानस से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया है।
 
            रजनीश सिंह ने बताया कि ग्राम मटियारी स्थित  हाई स्कूल में अहाता निर्माण पांच लाख से कराया जाएगा।  सांस्कृतिक मंच निर्माण पर कुल ढाई लाख रूपए खर्च होंगे। अकलतरी, लिम्हा धौरामुड़ा में सीसी. सड़क कराया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर बीस लाख रूपए खर्च होंगे। रामपुर में बीस लाख रूपये की लागत से सी.सी. सड़क  समेत अतिरिक्त कक्ष माध्यमिक शाला जीर्णोद्धार , पचरी निर्माण होगा। 
 
          रजनीश सिंह ने भूमिपूजन के दौरान बताया कि लगभग तीस लाख के विकास कार्याें का भूमि पूजन किया गया।  ग्राम करमा में सात लाख की लागत से सी.सी. सड़क और  नाली निर्माण का भी भूमि पूजन किया गया। साथ ही ग्राम चोरहा देवरी में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन और पाइपलाइन विस्तार पर लगभग 28लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। 
 
            इस अवसर पर बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजेन्द्र अग्रहरी, कृष्णकुमार यादव, कल्लू जायसवाल, देवेन्द्र पाण्डेय, दिलेश सूर्यवंशी, राजेन्द्र कश्यप, गजानंद शर्मा, धनंजय यादव, चमरा राम धीवर, अमर सिंह, रामकली सोरठे, श्रीराम नेताम, सत्यनारायण, मणीदास, सुनील कश्यप, संतोष पटेल, राजकुमार कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, सुरेखा पटेल, लक्ष्मी पटेल, समेत जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close