रंगे हाथ मां बेटा शराब बनाते पकड़ाए…27 लीटर से अधिक देशी मदिरा बरामद….दोनो आरोपियों को भेजा गया जेल

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। शराब बनाने में उपयोग होने वाले वर्तनों के अलावा गैस चूल्हा, सिलेण्डर, प्लास्टिक की पाइप को जब्त किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी मां और बेटे है। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
एडिश्नल पुलिस कप्तान राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया कि हिर्री पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मां बेचे हैं। स्थानीय पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम जलसो की देवी वर्मा  अपने परिजनों के साथ  घर की बाड़ी में हाथ भट्ठी से देशी महुआ शराब बना रहा है।
जानकारी के बाद कोनी पुलिस ने धावा बोला। आरोपी देवी वर्मा और राहुल वर्मा को शराब बनाते रंगे हाथों धर दबोचा है। दोनो आरोपियों के कब्जे से दो  जरिकेन में 13 और 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपियों से शराब बिक्री का रकम भी जब्त किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैस सिलेंडर, सिंगल चूल्हा, दो नग डेचका भी जब्त किया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
close