मां ने ही नवजात को सुलाया मौत की नींद..पुलिस पूछताछ में खुलासा..लोकलाज के डर से की हत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा में तोरवा में दो टुकड़ों में नवजात की लाश और मौत गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला को खोज निकाला है। पुलिस क अनुसार महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि संतान अवैध संबध से पैदा हुआ। लोकलाज से बचने के लिए ही मौत की नींद दी है।
 
         जानकारी देते चलें कि दो दिन पहले यानि 9 फ़रवरी 2022 को पुलिस को जानकारी मिली कि तोरवा थाना क्षेत्र में देवरीडीह नहरापारा के पास नवजात की लावारिश लाश मिली। नवजात दो टुकड़ों में है। खबर मिलते ही एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घटना स्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
 
                मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम ने इस दौरान मौक और हालात का जायजा लिया।  लाश को बरामद कर पंचनामा की कार्रवाई की गयी। फ़ोरेंसिक एक्स्पर्ट का भी सहारा लिया गया। डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत सिर में चोट पहुंचने के चलते हुई है। 
 
            पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की नवजात शिशु को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मर्ग जाँच कायम किया गया। जांच पड़ताल के दौरान संदेह के आधार पर नवजात शिशु की माँ राधिका यादव को हिरासत में लिया गया। 
 
              पूछताछ के दौरान राधिक ने नवजात की मां होना कबूल किया। महिला ने बताया कि लोकलाज के कारण हत्या नवजात की हल्ता की है। महिला ने यह भी बताया कि संतान का जन्म अवैध सम्बध से हुआ है। महिला को कबूलनामे के बाद विधिवत गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया। 
TAGGED:
close