MP News: नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल

Shri Mi
1 Min Read

MP News।मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ये फेरबदल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट अनुसार मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के जिम्मेदारी मनीष रस्तोगी संभाल रहे थे। लेकिन अब उनकी जगह खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को यह पद सौंप दिया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग मुख्य सचिव वीरा राणा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

MP के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फिलहाल अपनी कैबिनेट का विस्तार करने के साथ भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 26 जनवरी को यह यात्रा समाप्त हो जाएगी जिसकी जिम्मेदारियां अभी तक मैदानी अधिकारी संभालते आ रहे हैं। ऐसे में अगर अभी ट्रांसफर किया जाता है तो यात्रा की व्यवस्था बिगड़ सकती है।

मार्च 2024 में उनके सेवानिवृत होने के बाद किसी और को यह पद सौंपा जा सकता है। डीजीपी पद के लिए भी अधिकारी की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री के सचिवालय में भी प्रशासनिक बदलाव किया जा सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close