MP News-प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, पैनलिस्ट सहित अन्य नियुक्तियां

Shri Mi
1 Min Read

MP News/भोपाल/ मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, पैनलिस्ट, सदस्य प्रदेश मीडिया विभाग एवं संभागीय मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा की ओर से संगठनात्तक नियुक्तयों को लेकर जारी पत्र के अनुसार भोपाल की क्षमा त्रिपाठी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी (भोपाल-नर्मदापुरम संभाग) बनाया गया है।

इसी तरह आलोक दुबे इंदौर को प्रदेश प्रवक्ता, अजय धवले छिंदवाडा को प्रदेश प्रवक्ता, राजेन्द्र सिंह नर्मदापुरम को प्रदेश प्रवक्ता, सुमित मिश्रा इंदौर को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, प्रदीप राजौरिया सागर को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, गुंजन चौकसे भोपाल को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट, रवीन्द्र पचौरी जबलपुर को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट बनाया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close