इधर शिकायत..उधर दो नाबालिग गिरफ्तार..सोने चांदी का जेवर बरामद..दोनो न्यायालय के सुपुर्द

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—रिपोर्ट लिखने के चन्द घंटों के अन्दर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिगों को पकड़ा है। अटल आवास निवासी सरिता सोनी की शिकायत पर कार्रवाई के बाद दोनों के पास पुलिस ने सोना चांदी के आभूषण को बरामद किया गया है।
 
           सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनसुसार अटल आवास निवासी सरिता सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोरों ने घर से सोने चांदी के जेवर को पार कर दिया है। सरिता ने पुलिस को बताया कि वह छोटे छोटे सोना चांदी के जेवर बाजार से खरीदकर लाती है। आस पास के लोगों को बेचती है।
    
                पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुखबीर की सूचना पर दो संदेही नाबालिगों को धर दबोचा। दोनो ने पूछताछ के दौरान चोरी का अपराध कबूल किया। विवेचना के दौरान पाया कि दोनो नाबालिग आदतन चोर हैं। पहले भी थाना में अपराध दर्ज हो चुका है। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
 
             इसके पहले दोनों आरोपियों के पास से 40 नग चांदी की अंगूठी, 4 चांदी की बीछिया, 6 जोड़ी पायल,8 सोने का दाना,एक कांच का कछुआको बरामद कियाहै।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close