एक दिन में दूसरी बार राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार,अब RJD के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश

Shri Mi
2 Min Read

पटना। बिहार की राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीए के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस बार वे आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब तक यह खबर नहीं आई है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कब होगा।बिहार में सरकार को लेकर अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थी। मंगलवार को गतिविधियां तेज हो गई। इस दिन नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड विधायक दल की बैठक हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें नीतीश कुमार को फिर से नेता चुना गया। इसके बाद शाम के समय उन्होंने फिर राजभवन जाकर राज्यपाल को फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान आरजेडी के तेजस्वी यादव सहित ललन सिंह और जीतन राम मांझी भी उनके साथ थे। सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अब तक कोई खबर नहीं आई है। आमतौर पर दावा पेश करने के बाद शपथ ग्रहण का समय भी जल्दी ही तय कर दिया जाता है। लेकिन इस बार समय तय नहीं होने के कारण फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close