नशा के खिलाफ पुलिस का अभियान…उप मुख्यमंत्री साव ने कहा…बनाए बड़ा आंदोलन…विधायक सुशांत ने दिया 5 लाख

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नशे के खिलाफ छेड़े गए जंग निजात अभियान को सफल एक साल पूरा होने पर पुलिस टीम को बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार का अभियान समाज को सही दिशा और दशा तय करती है। निजात जन आंदोलन में सभी का समर्थन बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अभियान के समर्थन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान 5 लाख रूपए दिए जाने का एलान भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नशे के खिलाफ छेड़े गए पुलिस के निजात अभियान को एक साल पूरा होने पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौरअतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शिरकत किया।  कृषि महाविद्यालय आडिटोरियम में आयोजित नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान का समर्थन अतिथियों ने जमकर तारीफ की।

     उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे परिवार तबाह होते हैं, दुर्घटनाएं होती है। बहुत सी समस्याएं जन्म लेती है। जरूरत है नशे के विरुद्ध जारी अभियान को जन आंदोलन  बनाया जाए।

         बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अभियान की सराहना की। युवाओं से अपील कर कहा कि नशे से हमेशा के लिए दूरी बनाकर रखें। शुक्ला ने विधायक निधि से कोनी थाने  में  निजात कक्ष के लिए  5 लाख की सहायता राशि का एलान किया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने कहा कि विभाग का प्रयास सामाजिक जन चेतना के लिए  बेहद महत्वपूर्ण है।

          कार्यकम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निजात अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि सभी के सहयोग से ही अभियान को सफलता मिली है। नशा अपराध की जड़ है। विभाग का  यह प्रयास नशे के साथ अपराध की रोकथाम की दिशा में बढ़ाया गया कदम है। ब्रम्हकुमारी मंजू  एएसपी अर्चना झा,कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य आरकेएस तिवारी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अभियान को सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों, समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

close