पुलिस कप्तान पारूल माथुर का हार्ड एक्शन..दो आरक्षकों पर गिरी गाज..दोनों की सेवाएं खत्म

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता के आरोपी दो आरक्षकों की सेवा समाप्त कर दिया है। पुलिस कप्तान के सख्त आदेश के बाद महकमें जमकर चर्चा है। शिकायत के बाद जांच पड़ताल के दौरान दोनो आरक्षकों को दोषी पाया गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस कप्तान ने दोनों आरक्षकों टर्मिनेट कर दिया है। 
 
                पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने दो आरक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है।पुलिस जानकारी के अनुसार आरक्षक 290 अनिल सिंह पिछले दिनों बोड़सरा बाड़ा थाना चकरभाठा में सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी थी। ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने शराब का सेवल कर जमकर उत्पात मचाया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान तक पहुंची। जानकारी के बाद पुलिस लाइन से प्रधान आरक्षक को भेजकर आरक्षक को पुलिस लाइन लाया गया।
 
             आरक्षक अनिल सिंह ठाकुर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इस दौरान आरक्षक अनिल सिंह ने पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी के साथ उदण्डतापूर्ण व्यवहार भी किया। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच में दोषी पाया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने अनिल सिंह को विभाग की सेवा से अलग कर दिया है।
 
                वहीं एक अन्य मामले में पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने कोटा में तैनात आरक्षक 294 प्रीतम कुमार चतुर्वेदी की सेवा को भी समाप्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार 13 मई 2020 को  प्रीतम कुमार का स्थानान्तरण थाना कोटा से थाना सरकण्डा किया गया। लेकिन आरक्षक ने थाना सरकण्डा में ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया। जबकि मामले में आरक्षक के निवास स्थान जूनापारा पहुंचकर विभाग से संदेश भेजा गया। जांच के दौरान आरक्षक की गतिविधि को गंभीर अपराध पाया गया। आदेश का पालन नही किए जाने पर  आरक्षक के खिलाफ सेवा समाप्त कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। 
close