पुलिस ने घेराबन्दी कर जुआरियों पर कार्रवाई..52 पत्ती और हजारों रूपयों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…कुछ भागने में कामयाब

Editor
1 Min Read

बिलासपुर—हिर्री पुलिस ने ग्राम झल्फा में रेड कार्रवाई कर दांव लगाते कुल 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हजारों रूपयों के साथ 52 पत्ती बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध विधिवत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हिर्री  पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि ग्राम झलफ़ा में गुपचुप तरीके से कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिट टीम ने घेराबन्दी कर पांच जुआरियों को धर दबोचा। यद्यपि इस दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब भी रहे। पकड़े गए आरोपियों का नाम हरीराम,घनश्याम साहू,गणेश राम,महाराजा साहू,और राजा साहू है। पकड़े गए सभी आरोपी को झलफा के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने जुआरी आरोपियो से नगद के अलावा 52 पत्ती बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा धारा 3(2) के तहत गिरफ्तार किया है।

close