पुलिस ने लगा दी जान..24 घंटे में पकड़ाए बकरी चोर..खरीददार भी गिरफ्तार..आरोपी ने कबूला जुर्म

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— हमेशा की तरह रतनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के आरोपी को धर दबोचा है। मात्र 24 घंटे के अन्दर बकरी चोर और खरीदार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर दिया है। पुलिस प्रशासन की तत्परता से बकरी मालिक ने राहत की सांस ली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरा निवासी जवाहर श्रीवास ने थाना पहुंचकर बकरी चोरी की शिकायत की। प्रार्थी ने बताय कि बीती रात कोठार से किसी ने 2 बकरा और एक बकरी को पार कर दिया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया।

                                     बकरा बकरी की चोरी को गंभीरता से लेते हुए रतनपुर पुलिस ने खोजबीन शुरू किया। जांच पड़ताल के दौरान रतनपुर पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले सुनील ध्रुव निवासी रानी बछाली और राजेश यादव निवासी झिंगटपुर को धर दबोचा। पुलिस ने बकरी खरीदार कुलदीप श्रीवास को गिरफ्तार किया। 

              पुलिस ने बकरी खरीदार कुलदीप श्रीवास के पास से दो बकरा और एक बकरी को बरामद किया। प्रकरण में आईपीसी की धार 411 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

close