अब तक 25000 शिक्षाकर्मी गिरफ्तार,संजय ने कहा-प्रदेश में शैक्षिक आपातकाल,सीएम करें हस्तक्षेप

shk 10बिलासपुर— शिक्षाकर्मी महागठबंधन के संचालक संजय शर्मा,विकास सिंह राजपूत ने बताया कि संविलियन वादा निभाओ रैली सफल रही। शासन के सारे दमनात्मक हथकंडे नाकाम साबित हुए हैं।  ब्लाक, जिला, थानों, ट्रेनों में रोकने और पदाधिकारियो के गिरफ्तारी के बावजूद 50 हजार शिक्षाकर्मी रायपुर पहुंचे। रणनीति के तहत 12 बजे ईदगाह भाठा मैदान में सभी शिक्षाकर्मी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया है।

Join WhatsApp Group Join Now

              संजय, विकास सिंह और अमित नामदेव ने बताया कि शिक्षाकर्मियों ने जब परिवार के साथ रैली का एलान किया तो शासन हरकत में आ गया।  शिक्षाकर्मी संगठन प्रजातांत्रिक अधिकार के तहत रायपुर में शांतिपूर्वक रैली करना चाहता। लेकिन शासन ने दमनात्मक कार्यवाही कर अपने मंसूबों को जाहिर कर दिया है। 1 दिसम्बर के शाम से मोर्चा पदाधिकारियो को नियम विरुद्ध गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  छात्र छात्राओं को अमर बांटेंगे सायकल

                  पुलिस ने एक दिसम्बर की रात्रि को मोर्चा के 73 संचालक, 17 जिला संचालक, 23 प्रांतीय उप संचालक और 2 प्रांतीय संचालक को घरों में घुसकर गिरफ्तारी की। वाहनों से रायपुर जाने वाले शिक्षाकर्मियो को जगह जगह बेरियर बनाकर रोका गया। ट्रेन में चढ़ने नही दिया गया। रेलवे स्टेशन आने के रास्तों पर निगरानी रख शिक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

               संजय और अमित ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रदेश में करीब 25000 शिक्षाकर्मियो को गिरफ्तार किया। 1 लाख से अधिक शिक्षाकर्मी और उनके परिवार को रायपुर आने से रोका गया।  यदि सभी आने में सफल होते तो आज 2 लाख की भीड़ रायपुर में होती। संचालकों ने बताया कि रायपुर में जगह जगह बेरिकेट्स बनाकर रोका गया। स्टेशन से उतरते ही शिक्षाकर्मियों को पकड़ लिया गया। शहर में जगह जगह गिरफ्तारी हुई। ।

यह भी पढ़ें -  सरकारी कार्यालयों में होगा गोनाईल का प्रयोग..IG और कलेक्टर से हरी झण्डी ..मेयर ने बताया फिनाइल का बेहतर विकल्प..स्वालंबन को मिलेगा बल

                      रायपुर में 144 धारा लगाया गया। 12 अस्थायी जेल बनाये गए। कोयलीबेड़ा समेत कई शिक्षाकर्मी को गाड़ी में भरकर दूर अज्ञात स्थानों में छोड़ा गया। जहां किसी को पानी तक नसीब नही हुआ। प्रांतीय संचालक संजय शर्मा ने इसे अघोषित शैक्षिक आपातकाल कहते हुए प्रशासनिक कार्यवाही की कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़ें -  CG-अधिकारियों-कर्मचारियों को बस्तर की स्थानीय बोली व भाषा का दिया जाएगा प्रशिक्षण

                            संजय ने कहा कि दमन से शिक्षाकर्मी आक्रोश में हैं। अान्दोलन को ज्यादा तेज किया जाएगा। शिक्षाकर्मियों ने रायपुर स्थित ईदगाह भाठा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को जारी रखने का एलान किया है।  संजय ने बताया कि गिरफ्तार साथियो को कानूनी मदद के साथ जेल से बाहर निकाला जाएगा। मोर्चा के संचालक संजय शर्मा, विकास राजपूत, चंद्रदेव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने को कहेंगे। शिक्षाकर्मियों के खिलाफ किए गए दमनात्मक कार्यवाही की शिकायत भी करेंगे।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...