छजका नेत्रियों ने जलाया…भाजपा विधायक और मंत्री का पुतला…महतो ने दिया था टनाटन वाला बयान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

putla2बिलासपुर—महिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आज  नेहरु चौक में भारतीय जनता पार्टी कोरबा सांसद बंशीलाल महतो और मंत्री भैयालाल राजवाड़े का पुतला जलाया।  दोनों भाजपा नेताओं ने महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिया है। नाराज जोगी महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च भी किया।महिला जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहजादी कुरैशी की अगुवाई में थाली पीटकर पैदल मार्च किया गया है। जनता कांग्रेस नेत्रियों ने कोरबा सांसद बंशीलाल महतो और राज्य के मंत्री भैयालाला रजवाड़े का नेहरू चौक पर पुतला जलाया। शहजादी कुरैशी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे भाजपा नेता मर्यादाओं को भूल चुके हैं। महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं का नजरिया बहुत गंदा है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

               शहजादी कुरैशी ने कहा कि कोरबा सांसद बंशीलाल महतो ने सार्वजनिक मंच से महिलाओं पर अभद्र टिपप्णी की है। दो दिन पहले एक कार्यक्रम में महतो ने मंच से कहा कि मंत्री भैयालाल राजवाड़े सही कहते है कि छत्तीसगढ़ में अब मुम्बई या कोलकाता से बालाओं की जरुरत नहीं है। मैं भी मानता हूं कि छत्तीसगढ़ की छोरिया अब टनाटन हो गई है।

                        शहजादी कुरैशी ने सांसद की अभद्र टीप पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ की बेटियां सभ्य और सांस्कारिक हैं। हमे टनाटन कहकर भाजपा अपनी ओछी और गिरी हुई मानसिकता का परिचय दे रही है। जो पार्टी बहन बेटियों पर असभ्य और अमर्यादित भाषा का उपयोग करे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

                 कुरैशी ने कहा कि भाजपा के मंत्री सांसद विधायक और संगठन पदाधिकारी अपनी जबान लगाम लगाएं। महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी नारीत्व के मान सम्मान के खिलाफ है। अगर महिलांओं पर अभद्र टिप्पणी करते पाया गया तो जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसे लोगों को जूते की माला पहनाकर मुंह काला करेगी। कुरैशी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलांए कमजोर नहीं है कि कोई भी सांसद मंत्री नारित्व पर टिप्पणी कर निकल जाए। बेशक भाजपा शासन में महिलांओ का अपमान करना आम हो गया हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसे लोगों को सबक सीखाना महिलाएं अच्छी तरह से जानती हैं।

                        पुतला दहन और पैदल मार्च के दौरान प्रदेश सचिव माग्रेट बेंजामिन, सुशीला खजुरिया, सुधा यादव, ललिता भारद्वाज, किरण दुबे, शाहिना हुसैन, सकिला बाजी,रामकली कैवर्त,अमीना बेगम,नूरजहां रिजवी,जुलेखा बेगम,मुन्नी यादव,रसीला बेगम,पिंकी यादव,शालीनी मसीह,राजकुमारी साहू,रामबाई चद्राकर,चंदर साहू,शांति यादव,मीरा वर्मा,छोटी साहू,कमला साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

close