सरकन्डा, सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई..8 जुआरी ..दो सटोरिया गिरफ्तार..नगद,मोबाइल,पत्ती जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने ताश पत्ती पर दांव लगाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से नगद समेत 52 पत्ती को जब्त किया गया है। 
 
              सरकन्डा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि रपटी चौक सब्जी मंडी के पास कुछ लोग ताश पत्ती खेल रहे हैं। साथ ही हार जीत का दांव भी लगा रहे हैं। सूचना पर सरकंडा पुलिस ने रेड कार्रवाई कर सभी आठों जुआरियों को धर दबोचा।
 
              पकडे गए आरोपियों के नाम के बंधन पिता बनारसी सोनकर,अजय भोजपुरिया पिता मुन्ना भाई, अजय सोनकर पिता पूरन सोनकर,जोगिंद्र  पिता अशोक सोनकर, जयनारायण सोनकर पिता श्रवण, करण सोनकर पिता हरिचंद, संजय कुमार पिता पारसनाथ सोनकर,दिनेश सोनकर पिता लालचंद सोनकर है। सभी आरोपी रपटा चौक  सरकंडा के रनहे वाले हैं।सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
 
सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई
    
              सिरगिट्टी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेड कार्रवाई कर सट्टा पट्टी काटते दो आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है। पुलिस ने रेड कार्रवाई को एक साथ नया बस स्टैण्ड तिफरा और नयापारा सिरगिट्टी में कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नगद समेत सट्टापट्टी और मोबाइल को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 4-क,सट्टा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
close