देर रात तक चला सर्च अभियान..59 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई..8 शराबियो पर लिया गया एक्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर… पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आईजी बद्री नारायण मीणा और पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर शहर के आठ प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस टीम ने गाड़ियों का चेकिंग किया। इस दौरान कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम भी किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि देर रात चेकिंग अभियान को लगातार चलाया जाएगा।
 
            आईजी बद्रीनारायण मीणा और पुलिस कप्तान पारुल माथुर के दिशा निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के आठ अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम ने विशेष कार्रवाई कर चालान भी कायम किया है । पुलिस के अनुसार विशेष संयुक्त टीम ने शहर के व्यस्ततम गांधी चौक राजेंद्र नगर चौक एमिगोस बार के पास गुरुनानक चौक सीपत चौक महामाया चौक और पुरवा थाना क्षेत्र स्थित जगमल चौक,मंगला चौक में पॉइंट लगाकर आने जाने वाले सभी वाहनों को चेक किया।
 
      पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कुल  59 से अधिक वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही हुई। 8 लोगो को शराब पीकर वाहन चलाने दोषी पाया गया। सभी के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।  दोषियों से करीब 26000 रुपए संमन शुल्क जमा कराया गया । 
 
वाहन चेकिंग अभियान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गरिमा उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार, डीएसपी यातायात एसअंजय साहू और शहर के सभी थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ अभियान में शिरकत किया।
TAGGED:
close