VIDEO-CIMS सफाई कर्मचारी रामनाथ को लगा पहला टीका..डॉ.आरती का भी वैक्सीनेशन..वैक्सीन लगवाने वालो से मिले विधायक शैलेष पाण्डेय व जिला कांग्रेस अध्यक्ष

Editor
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रधानमंत्री ने 16 फरवरी को कोविड 19 टीका का दिल्ली से शुभारम्भ किया। इसके साथ ही परे देश में एक साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी एक साथ जिले के 6 सेन्टर में कोविड-19 का काम शुरू हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बताते चलें कि बिलासपुर में एक साथ अपोलो, सिम्स, जिला अस्पताल, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा में टीकाकरण सेन्टर बनाया गया है। सभी सेन्टर में 100-100 टीका लगाया जाना है।

             जिले में टीकाकरण अभियान का जायजा लेने आज नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी जिला अस्पताल के अलावा सिम्स पहुंचे। इस दौरान दोनो नेताओं ने टीकाकरण करान पहुंचे तीन चार लोगों से बातचीत की। साथ ही टीका लगाने जाने के बाद क्या कुछ अनुभव हुआ विस्तार से चर्चा की। 

                                       सिम्स कोविड नोडल अधिकारी आरती पाण्डेय ने बताया कि टीका करण अभियान ठीक समय पर शुरू हुआ। पहला टीका सफई कर्मचारी रामनाथ घोष को लगाया गया। इसके बाद दूसरा टीका वार्ड व्वाय लालाराम यादव को लगा।

          बातचीत के दौरान रामनाथ घोष और लाला राम ने जानकारी दी कि करीब आधे घण्टे बाद तक कोई परिवर्तन शरीर में महसूस नहीं किया गया है। लेकिन डाॉक्टरों ने आधा घण्टा रोका है। डाक्टरों ने बताया कि यदि दो चार दिनों के अन्दर किसी प्रकार की परेशानी होती है। तो तत्काल सूचित करेंगे।

                डॉ. आरती पाण्डेय को भी टीका लगाया गया। करीब तीन घण्टे बाद डॉ.आरती पाण्डेय ने बताया कि सामान्य टीका की तरह ही महसूस हुआ है। शरीर में किसी प्रकार की असहजता का अभी तक अनुभव नहीं हुआ है।

किसी प्रकार की घबराहट नहीं..शैलेष पाण्डेय

                   नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने जानकारी दी कि टीकाकरण अभियान बेहतर तरीके से किया जा रहा है। हमने बातचीत के दौरान पाया कि टीका लगवाने वालों में किसी प्रकार की कोई घबराहट नहीं है। इसके अलावा मेडिकल की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।रामनाथ, लालाराम के अलावा डॉ. आरती पाण्डेय ने अनुभवों को साझा किया। सभी लोगों ने बताया कि फिलहाल कुछ भी असहजता की स्थिति नही है।

पंजीकृत लोगों को लगाया जा रहा टीका- विजय केशरवानी

                   जिला कांग्रेस अधयक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि लोग निडरता से वैक्सीनेशन करवाने पहुंच रहे है। डाक्टरों ने भी बताया कि वैक्सीन सुरक्षित है। चूंकि पंजीकृत लोगों का ही वैक्सीनेशन किया जाना है। इसलिए प्रक्रिया के तहत वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सूची लम्बी है।

कम से कम 20 दिन चलेगा अभियान

             नोडल अधिकारी सिम्स की डॉ.आरती पाण्डेय ने बताया कि एक दिन में 100 का टारगेट रखा गया है। सिम्स में कुल 1800 कर्मचारी हैं। यानि आने वाले 20-25 दिन सिम्स स्टाफ के बीच वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। इसी तरह अन्य सेन्टरों में भी पहले फ्रन्ट लाइ न वारियर्स को टीका लगाया जाएगा।

close