प्रदेश मुखिया भूपेश ने कहा..छत्तीसगढ़ की पुलिस न्यायालय आदेश पालन करने गयी..यूपी पुलिस ने क्या किया..कहा…केन्द्र से खाद की कम आपूर्ति?

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अल्प प्रवास पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने बिलासपुर पहुंचैे। प्रदेश के मुखिया लखीराम आडिटोरियम में आयोजित ने पूर्व सांसद स्व रामाधार कश्यप की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्व रामाधार कश्यप की कृतित्व और व्यक्तितव पर आधारित पुस्तक पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक का विमोचन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने इस दौरान उत्तर प्रदेश की पुलिस पर सवाल उठाया और खाद की कमी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा 
                           कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के मुखिया ने कहा कि स्वर्गीय रामाधार कश्यप का नामकांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेताओं में हमेशा रहा है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होने छ्त्तीसगढ़ राज्य गठन के लिए बहुत काम किया है।उनकी यांदे हमेशा रहेंगी। सीएम जिला प्रशासन को को निर्देश दिया कि पूर्व सांसद रामाधार कश्यप की स्मृति में किसी एक चौक की पहचान कर मूर्ति स्थापित करें। ताकि लोगों में उनके योगदान की हमेशा स्मरण बना रहे।
                   पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने खाद की कमी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि हमने खाद की कमी को लेकर केन्द्र सरकार के साथ कई बार पत्र व्यवहार किया। बावजूद इसके खाद की कमी की आपूर्ति नहीं की गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश को जितनी खाद की जरूरत है। उससे कही कम खाद की आपूर्ति हुई है। केवल 75 प्रतिशत खाद ही केन्द्र सरकार ने दिया है।
                 सीएम ने कहा कि देश में मध्यम और गरीब वर्ग के लिए आवागमन का एक मात्र सस्ता साधन ट्रेन है। कोयला आपूर्ति के नाम पर हजारो ट्रेन के परिचालन को महीनों से बन्द कर दिया गया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। बात एक दो या तीन चार सप्ताह तक यात्री गाड़ियों का परिचालन बन्द होना समझ में आता है। लेकिन यहां तो महीनों से यात्री गाड़ियों को बन्द कर दिया गया। गाड़ियों का परिचालन बन्द किया जाना गरीब जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
                        पत्रकारों को सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस कानून और न्यायालय के आदेश का पालन करने दिल्ली गयी। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने आदेश के पालन में बाधा पहुंचाना का काम किया है। इससे समझा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस किसके इशारे पर और क्या कर रही है। आरोपी को बचाकर उत्तर प्रदेश पुलिस क्या बताना चाहती है। इस बात को समझने में बहुत जोर देने की जरूरत नहीं है।पत्रकारों से बातचीत के बाद प्रदेश के मुखिया रायपुर के लिए रवाना हो गए। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close