Stomach Bloating: खाना खाते ही फूल जाता है पेट? जानें क्यों होता है ऐसा और कैसे पाएं इससे छुटकारा

Shri Mi
4 Min Read

Stomach Bloating/अधिकतर लोग खाना खाने के बाद पेट फूलने की शिकायत से परेशान रहते हैं। लोगों की शिकायत होती है कि वे जब भी कुछ खाते हैं, तो अचानक उनका पेट मोटा होने लगता है। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को सांस तक लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार ऐसा महसूस होता है कि जैसे पेट फट जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस तरह की स्थिति को ब्लोटिंग कहा जाता है। ब्लोटिंग होने पर व्यक्ति को पेट में गैस बनना, हवा पास न होना, दर्द, सूजन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वहीं, अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको ब्लोटिंग के पीछे की वजह और इससे निजात पाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।Stomach Bloating

खाना खाने के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

  • पाचन तंत्र कमजोर होना
  • भोजन के साथ अधिक मात्रा में पानी पीना
  • भूख से अधिक खा लेना
  • रात के समय बादी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने से
  • जल्दबाजी में खाना खाने से
  • पाचन स्लो होने के कारण

कैसे पाएं छुटकारा?

चबाकर खाएं खाना:

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं तो ये ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। यही वजह है कि खाने को अच्छी तरह चबाकर खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने पर पाचन तेजी से होता है, साथ ही इससे खाने से पूरा पोषण प्राप्त किया जा सकता है। खाना चबाकर खाने से ये जल्दी और ठीक ढंग से पच पाएगा और इस तरह आपको पेट फूलने की दिक्कत नहीं होगी।

हींग दिखाएगा असर:

किसी तरह की दाल खाने के बाद भी पेट फूलने की शिकायत अक्सर देखने को मिलती है। इससे निजात पाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल बनाते समय इसमें महज एक चुटकी हींग डालने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हींग डायजेस्टिव फायर को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और ऐसे पेट नहीं फूलता है।

गुनगुना पानी पिएं:

कई लोगों को भोजन के साथ या इसके तुरंत बाद पानी पीने की आदत होती है। ये भी पेट फूलाने की वजह बन सकती है। इससे आराम पाने के लिए आप गुनगुना पानी पी सकते हैं।

खाने में शामिल करें ये फूड्स:

ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में केला, पपीता, जामुन, गाजर, संतरा और अनानास जैसे फल शामिल कर सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं, साथ ही ये आंत को भी स्वस्थ रखने का काम करते हैं।Stomach Bloating

नींबू पानी देगा फायदा:

इन सब से अलग ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए आप खाने से करीब आधे घंटे पहले नींबू पानी पी सकते हैं। ऐसा करने पर आपका पाचन तंत्र शांत और पीएच लेवल संतुलित रहेगा और इस तरह खाना खाने के बाद आपको पेट फूलने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close