गांजा का कारोबार करते आरोपी पकड़ाया..35 किलो मादक पदार्थ जब्त..पुराने मामले में काट रहा था फरारी..एनडीपीएस का अपराध किया गया दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही–जीपीएम पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई कर 35 किलोग्राम गांजा,बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
             जीपीएम एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल के निर्देश और मुखबीर की सूचना पर गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
 
            अर्चना झा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि गांजा तस्करी में फरार आरोपी रमेश राठौर रानीझाप स्थित अपने घर से गांजा बेच रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ गौरेला थाना प्रभारी ने मौके पर धावा बोला। 
   
                          थाना प्रभारी गौरेला ने मौके से 35 किलोग्राम से अधिक मात्रा में गांजा को बरामद किया। आरोपी रमेश कुमार राठौर के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आईपीसी की धारा 20(बी) एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को रमेश को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया।
 
                  एडिश्नल एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांजा तस्करी के पुराने मामले में घटना के बाद फरार था। दोनों ही प्रकरणों में अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
 
                 नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में गाँजा बरामदगी, आरोपी गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निरीक्षक थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी, सहा उप निरीक्षक नरेश साहू, आर कौशलेंद्र बघेल, रवि त्रिपाठी की रही।
close