बिल्डर ने की 18 लाख रूपए की धोखाधड़ी..शिकायत पर आरोपी पकड़ाया..अन्य की हो रही तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने 18 लाख रूपए की धोखाधड़ी मामले में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने समय पर मकान बनाकर नहीं दिया। इसके अलावा वह रूपए लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
 
                   तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि थाना पहुंचकर सरकंडा निवासी पीड़िता सोमा राय पति विमान राय ने धोखाधड़ी किए जाने की लिखित शिकायत की। अपने आवेदन में महिला ने बताया कि राजा ऊर्फ राजकुमार दास ने ना तो समय पर मकान दिया। और मकान बनाने को लेकर दिए गए 18 लाख रूपए को भी नहीं लौटा रहा है। 
 
              महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी लालखदान का रहने वाला है।  शिकायत की खबर मिलते ही राजा ऊर्फ राजकुमार दास फरार हो गया।
       
                   इस दौरान पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी छिपकर बैठा है। खबर मिलते ही आरोपी को लालखदान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया है। परिवेश ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी के अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
close