यहां…पकड़ाया फरसा चाकू….हथियार लहराने वाले दोनो को किया गिरफ्तार….पुलिस ने मंजनू के खिलाफ दर्ज किया पास्को एक्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर—नाबालिक बालिका से छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज राम मानिकपुरी लोहर्सी सोन थाना पचपेढ़ी का रनहे वाला है। इसके अलावा सरकन्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लहराने और लोगों को भयभीत करने के जुर्म में दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों से हथियार भी बरामद किया गया है।

मंजनू को छेड़छाड़ पड़ा भारी

एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर 2023 को शाम 6.30 बजे प्रार्थिया अपने घर से नल में पानी भरने बल्टी लेकर जा रही थी । इसी बीच रास्ते में सूरज मानिकपुरी ने भद्दी भद्दी बातें कही। और मौका पाकर छेड़खानी भी किया। प्रार्थिया की शिकायत को पचपेढ़ी पुलिस ने गंभीरता से लिया। आईपीसी की धारा 354 (घ) और 12 पॉस्को  एक्ट का अपराध दर्ज कर सूरज राम मानिकपुरी को घेराबंदी कर तत्काल पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी जुर्म कबूल किया। । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

फरसा चाकू समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सरकन्डा पुलिस ने अशोक नगर राजस्व कालोनी के पास एक व्यक्ति को चाकू तथा फरसानुमा हथियार  के साथ पकड़ा है। लोगों ने बताया कि आरोपी आने जाने वाले लोगों को हथियार दिखाकर धमका रहा था। ऐसे ही एक अन्य मामले में पुलिस ने अपोलो चौक से एक व्यक्ति को चाकू के साथ पकड़ा है। एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि अलग अलग कार्रवाई में पकड़े गए दोनो आरोपियों प्रदीप साहू और राजेन्द्र ऊर्फ कारी ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया है। दोनो आरोपियों से चाकू और फरसा को बरामद भी किया है।

close