जीपीएम प्रभारी युवा नेत्री ने…..पिछड़ा वर्ग को बताया जीत की कुंजी..कहा…आरक्षण को लेकर सरकार का करेंगे घेराव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—गौरेल पेंड्रा मरवाही जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में युवा नेत्री ओबीसी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी ने शिरकत किया। बैठक का आयोजन पेंड्रा ग्रामीण मंडल स्थित कोटमी कला ग्राम में किया गया। बैठक शुरू होने से पहले उपस्थित भाजपा नेताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,दीनदयाल उपाध्याय ,अटल बिहारी वाजपेई  की छाया चित्र पर तिलक और माल्यार्पण किया गया। 
बैठक में स्वागत उदबोधन  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने अब तक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रयास से किए कार्यों का विवरण पेश किया। राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन उपाध्यक्ष लिमेसवर  कुशवाहा ने किया। प्रदेश पिछड़ा वर्ग को लेकर 16 बिंदु की कार्य योजना की जानकारी को साझा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सुनीता मानिकपुरी ने चुनाव में पिछड़ा वर्ग को जीत की कुंजी बताया। मानिकपुरी ने बताया कि कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाए। सुनीता मानिकपुरी ने दुहराया कि यदि हम 16 बिंदु पर अमल करेंगे तो चुनाव में हमारी जीत निश्चित है। 
सुनीता ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक मंडल कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाना होगा। समाज के विभिन्न वर्गो के बीच संपर्क करने के साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना होगा। लोगों को जोड़कर राज्य सरकार की विफलताओं को असफलताओं को सबके सामने रखना होगा। इस दौरान मानिकपुरी ने 27 प्रतिशत आरक्षण मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेरने की बात कही। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर ने केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की कही। प्रदेश  सरकार की वादाखिलाफी को  जनता तक पहुंचाने को कहा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लव-कुश कश्यप ने भी पिछड़ा वर्ग की भूमिका को अहम् बताया। कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में रहकर कार्य करने को कहा। प्रदेश सोशल मीडिया प्रबंध समिति सदस्य राकेश चंद्राकर ने कार्य योजना में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका के बारे में बताय़ा।
close