जनता में कांग्रेस के प्रति गहरा आक्रोश…जनसम्पर्क में बोले अमर…सरकार बनते ही पन्द्रह दिनों मे खत्म हो जाएगी गुण्डागर्दी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने शनिवार को मगरपारा,सिविल लाईन थाना के पीछे, जेल रोड, वैशाली नगर, विद्यानगर, विनोबा नगर में आम नागरिकों से सम्पर्क किया। सभी से कमल निशान पर वोट देने का आग्रह किया। अमर ने बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार बनने पर 15 दिन के भीतर गुण्डागर्दी और अराजकता को खत्म कर दिया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने चार्टर्ड एकाउन्टेंट और चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में हवाई सेवा के नाम पर कांग्रेस के प्रयासों को नौटंकी बताया। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के एयरपोर्ट प्रबंधन के पास बिजली बिल पटाने के लिए पैसे नही है। जिस दिन चकरभाठा एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को नही सौपा नहीं जाएगा। तब तक बिलासा एअरपोर्ट का विकास संभव नहीं है।

 गुरुघांसीदास नगर पहुंचकर अमर ने सभा को संबोधित किया। उन्होने भाजपा के पंद्रह सालों मे किए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि सिर्फ पांच साल में ही प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से थक चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूटखोरी का बोलबाला है। घोषणाबाजी और अक्षमता कांग्रेस का मूल चरित्र है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अमर अग्रवाल ने सरकंडा स्थित शास्त्रीनगर, कपिल नगर, पं॰ देवकीनंदन दीक्षित नगर, रामकृष्ण परमहंस नगर क्षेत्र में  जनसंपर्क कर वोट मांगा। शशि अग्रवाल ने बताया कि मोदी सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। जिससे भारत की महिलाओं को नई ताकत मिली है।

TAGGED:
close