कर्जा पटाने के लिए किया ट्रैक्टर चोरी…डेढ़ साल बाद पकड़ाए तीनों आरोपी…बताया…इस तरह दिया घटना को अंजाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–पुलिस ने डेढ़ साल पहले ट्रैक्टर चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। मामले में सरकन्डा पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि इकठ्ठा रूपया कमाने और कर्ज चुकाने के लिये चोरी को अंजाम दिया है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले अशोक नगर से अज्ञात बदमाशों ने महेन्द्रा ट्रैक्टर को पार कर दिया। मामले में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि अशोक नगर से गायब ट्रेक्टर मल्हार क्षेत्र स्थित ग्राम जुनवानी में चल रहा है।
शहर के अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जानकारी के बाद तत्काल टीम को मल्हार स्थित जुनवानी के लिए रवाना किया गया। लगातार पतासाजी के बाद टीम को जानकारी मिली कि रजक मोहल्ला निवासी सुरेन्द्र रजक की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के बावजूद लाल रंग का ट्रेक्टर खरीदा है। इस समय ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर जीवन यापन कर रहा है।
जानकारी के बाद पुलिस टीम ने सुरेन्द्र रजक के घर धावा बोला। उम्मीद के अनुसार सुरेन्द्र रजक भागने का प्रयास
किया। लेकिन घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान सुरेन्द्र रजक ने बताया कि साल 2022 में अशोक नगर सरकंडा से अपने साथी मुकेश रजक और हरी रजक के साथ लाल रंग महेन्द्रा ट्रेक्टर कमांक CG 10BF 0237  पर हाथ साफ किया। 
आरोपी ने बताया कि उसने कर्जा छूटने और जीवन निर्वाह के लिए ट्रैक्टर चोरी को अंजाम दिया है। आरोपी सुरेन्द्र रजक से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। साथ ही सुरेन्द्र रजक, मुकेश रजक और हरी रजक को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close