यातायात पुलिस सख्त..6 चालकों से 67 हजार की वसूली..अल्कोमीटर से शराबियों की खुली पोल..रफ्तार पर दिन रही रडार गन की नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–पुलिस ने नशे की हालत मेंतीव्र गति से गाड़ी चलाने वालों पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी एडिश्नल एसपी रोहित बघेल ने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो पर आने वाले दिनों प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
 
  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( यातायात)  रोहित बघेल ने यातायात के सभी थानों यातायात कोतवाली ,लिंकरोड,मंगल, तिफरा सरकंडा को निरीक्षको की उपस्थिति में सघन चेकिंग अभियान  चलाया।  नियमो का पालन ना करने वालो पर कार्यवाही की है। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कठोर कदम उठाने की बात कही है।
 
               नशे की हालात में वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही के आदेश पर यातायात लिंकरोड ,कोतवाली, मंगल निरीक्षक श्री एस0 एक्का, अरविंद किशोर खलखो, बृजलाल भराद्वाज कार्रवाई की है। ब्रीथ एनेलाइजर अल्को मीटर के माध्यम से वाहन चालकों को श्रीकांत वर्मा मार्ग, मंगल चौक, शनिचरी रपटा में चेक किया गया ।
 
             ऐसे वाहन चालक जो नशे की हालत में वाहन चलाते पाये गए उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-185 की कार्यवाही की गयी। कुल 14 वाहन चालकों पर चालान बनाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 6 वाहन चालकों पर 66,800 रूपयों का चालान काटा गया।
 
        अभियान में  दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता मेहर ने तीव्र गति से वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की है।  सकरी वाईपास , कोनी तुर्काडीह मोड़,लाल खदान, एवं छतौना मोड़ पर  शहर की सीमा से प्रवेश करने वालो और बाहर जाने वालों सभी वाहनों में सीटबेल्ट और  हेलमेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर यातायात की प्रभावी कार्यवाही की है।
 
close