Transfer-11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों को मिली नई जिम्मेदारी,CG हाइकोर्ट के जस्टिस श्रीवास्तव राजस्थान गए

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।देश के उच्च न्यायालयों में पदस्थ 15 न्यायाधीशों का तबादला किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पदस्थ जस्टिस मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान उच्च न्यायालय तबादला किया गया है. इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में पदस्थ अनूप चितकारा को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उच्च न्यायालयों में पदस्थ न्यायाधीशों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसमें बाम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय, गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास उच्च न्यायालय में और तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएसएस रामचंद्र राव को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

इसी तरह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह का स्थानांतरण उड़ीसा उच्च न्यायालय, राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना का तबादला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और ओडिसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है.इसके अलावा कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा को ओडिसा उच्च न्यायालय, केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम बदर को पटना उच्च न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी को दिल्ली उच्च न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close