कांग्रेस युवा संगठन में जबरदस्त संघर्ष..रिकार्ड तोड़ हुआ मतदान..69 हजार से अधिक वोट होंगे निरस्त

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,
बिलासपुर— युवा कांग्रेस चुनाव 12 जून को अंतिम मतदान के साथ सम्पन्न हुआ। 17 लाख से अधिक यु वा मतदाताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ चार और प्रत्येक शहरी मतदाताओं ने तीन पदों के लिए वोट डाला।  युवा कांग्रेस संगठन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कोने कोने में डाले गए कुल मतदान में करीब 69735 मतदाताओं के वोट की गिनती फिलहाल नहीं होगी। बताया जा रहा है कि इन मतदाताओं ने आनलाइन पचास रूपये का सदस्यता शु्ल्क का भुगतान नहीं किया है।
प्रत्याशियों का भाग्य पेटी में बन्द
        12 जून को अंतिम मतदान के साथ ही युवा कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदो के लिए खड़े प्रत्याशियों का भाग्य पेटी में बन्द हो गया है।करीब एक महीने से अधिक समय तक मतदान प्रक्रिया में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर के विभिन्न पदों के लिए युवा मतदाताओं ने मतदान किया। विभिन्न पदों के लिए भाग्य आजमा रहे युवा नेताओं ने बताया कि कुछ भी कहना मुश्किल है। दो महीने के अन्दर परिणाम सामने आ जाएगा। क्योंकि दो चरणों में मतों की गणना होगा। इस दौारन फर्जी वोट पर गणना करने वालों की विशेष नजर रहेगी।
आनलाइन मतदान
            जानकारी देते चलें कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार युवा संगठन का चुनाव विशेष प्रक्रिया के तहत कराया है। प्रत्याशियों ने विशेष निर्देश के तहत गांव गली पहुंचकर आनलाइन पचास रूपए शुल्क जमा करने के साथ वोटर को सदस्य बनाया। इसके बाद आनलाइन बैलेट के माध्यम से मतदान भी कराया। इस दौरान आधारकार्ड समेत अन्य पहचान पत्र को आनलाइन डाउनलोड भी किया।
एक मतदाता चार मत
               बताते चलें कि प्रदेश ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक मतदाताओं ने कुल चार पदों के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए एक, प्रदेश महासचिव के लिए 45, जिला अध्यक्ष के लिए 25 और प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मतदाताओं ने मतदान किया गया। इसी तरह शहर अध्यक्ष, महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष के लिए मतदान किया गया।
इन पदों के लिए किया गया मतदान
                  प्रदेश  स्तरीय चुनाव में एक अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 लोगों के लिए मतदान किया गया। प्रदेश महासचिव के 45 पदों के लिए 134 प्रत्याशी मैदान में नजर आए। इसके अलावा जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के 25-25 पदों के लिए मतदाताओं ने वोट डाला।
                               जानकारी देते चलें कि प्रदेश महासचिव 14 पद सामान्य, 3 एससी,3 एसटी, 5 ओबीसी, 5 अल्पसंख्यक, 11 महिला, 2 एससी,एसटी महिला, 1 दिव्गांग और 1 पद ट्रांसजेन्डर के लिए आरक्षित है।
नहीं होगी 69 हजार वोट की गिनती
                जानकारी के अनुसार यु वा संगठन चुनाव में कुल 17,31325 मतदाताओं का नामांकन किया गया। इनमें 16 लाख 61 हजार 590 मतदाओं ने ही आनलाइन पचास रूपए सदस्यता शुल्क पटाया। जबकि 69735 मतदाताओं का ने शुल्क नहीं जमा किया है। बताया जा रहा है जिन मतदाताओं ने शुल्क जमा नहीं किया है उनके वोट की गिनती नहीं होगी। शुल्क नहीं जमा करने पर मत को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही दो चरणों में मतगणना के दौरान बोगस वोट को भी गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close