बाइक से भागते सपड़ाए दो आरोपी…छानबीन में 4 किलो गांजा बरामद…दोनो आरोपी बलौदा बाजार के रहने वाले

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की  धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के पास से करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। साथ ही मोटरसायकल भी जब्त किया गया है। दोनो आरोपी ग्राम लवन बलौदा बाजार के रहने वाले हैं।

सरकन्डा पुलिस ने  दो व्यक्ति को मोपका धान मंडी मेन रोड के पास घेराबन्दी कर पकड़ा। इसके पहले मुखबीर ने बताया कि दो आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 22 V 6940 से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। जानकारी के बाद दोनो को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने अपना नाम संजू सेन और भानू प्रताप विश्वकर्मा बताया। दोनो आरोपी ग्राम लवन बलौदा बाजार के निवासी है। छानबीन के दौरान आरोपियों से कुल 4 किलोग्राम गांजा हिरासत में लिया गया। दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

close