दो सगे भाई और उनकी पत्नियों ने किया हंगामा.. ..मारपीट का जुर्म दर्ज..चारो न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने घर में घुसकर गाली गकलौच तोड़फोड़ के अलावा मारपीट के मामले में दो महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 294, 506, 323, 427, 34 का अपराध दर्ज किया गया है। चारो को न्यायालय के हवाले किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम  अजय सारथी और शनि ऊर्फ राहुल हरै। और दोनों की पत्नियां है। आरोपी ईमलीभाठा के निवासी हैं। 
 
               अमेरी निवासी राम स्नेही बांधे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 जून 2022 की  रात्रि 9 बजे भुवन कुर्रे इमलीभाठा सरकंडा आया। कुछ समय बाद वह घर से बाहर पटेल दुकान पहुंचा। दुकानदार को 50 रूपये का नोट दिया। 10 रूपये का गुटखा खरीदा और चालिस रूपए लेकर आ गया।
 
            इसी दौरान पास में खडे अजय सारथी ने कहा कि किसको गाली दे रहा है। और फिर उसने  गाली गलौज करते हुए गाली गलौच देने लगा। इसी दौरान अजय सारथी की पत्नि, भाई शनि, और उसकी पत्नि भी आ गयी। सभी ने मिलकर गाली गलौच करते हुए घर अंदर घुसकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।
 
             हल्ला सुनकर भुवन लाल कुर्रे, मोहन दास ओगरे इकबाल कुर्रे भी आ गए। अजय सारथी, उसकी पत्नि, शनि सारथी और शनि सारथी की पत्नि मिलकर डण्डा ईंट, पत्थर से भुवन लाल, मोहन दास और इकबाल कुर्रे को मारना पीटना शुरू कर दिया।
 
         रिपोर्ट लिखे जाने के बाद आरोपियो की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। अजय सारथी, शनि  सारथी समेत दोनो महिलाओं को मिलाकर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
close