दो चचेरे भाइयों ने लगाया शातिर दिमाग..12 लाख की ज्वैलरी पार…फेरी लगाने वाली की शिकायत…ऐसे पकड़ाए आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवर बेचने वाले मां बेटा को शिकार बनाने वाले अज्ञात बदमाश को पचपेढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित ने चार अप्रैल को अपराध दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 लाख का ज्वैलरी भी बरामद किया है। पीड़ित जांचगीर जिला के रहने वाले हैं।
पुलिस कप्तान ने बिलासागुड़ी में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि फेरीवाले से 12 लाख की ज्वैलरी पार करने के दो आरोपियों को पचपेढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पचपेढ़ी से पकड़े गए दोनो आरोपी चचेरी भाई है। संतोष कुमार ने बताया कि जांजगीर निवासी शंकर साहू अपनी मां कमलाबाई साहू के साथ फेरी लगाकर  सोने चांदी की जेवर बेचने का बाजार करता है। 
 4 अप्रैल को दोनो फेरीवाले जेवर बेचने पचपेढ़ी स्थित ग्राम भरारी आए।  ग्राहक को सोने चांदी का जेवर दिखाया। इसके बाद दोनो चले गए। इसी दौरान सोने के गहनों से भरा एक डिब्बा कहीं छूट गया। डिब्बे में करीब 12 लाख रुपए की ज्वैलरी थी। शिकायत पर मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। 
फेरीवाले की शिकायत पर पचपेढ़ी पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा की निर्देश पर छानबीन अभियान चलाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पचपेढ़ी थाना प्रभारी ने कड़ियों को जोड़ते हुए संदिग्ध व्यक्तियों  को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनो संदिग्धों ने पहले तो कुछ भी जानकारी नहीं होने का हवाला दिया। लेकिन पुलिस सख्ती के आगे दोनो टूट गए। और ज्वैलरी समेत डिब्बा चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर दोनो आरोपियों विजय कुमार सूर्यवंशी और रूपचन्द राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनो को न्यायालय के हवाले किया गया है। आरोपियों की निशानदेही से पामगढ़ स्थित ससुराल से ज्वैेलरी को बरामद किया गया।
 
आरोपी के ससुराल से ज्वैलरी बरामद
 पुलिस कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने ज्वैलरी को पामगढ़ स्थित ससुराल में छिपाकर रखना बताया। पकड़े गए एक आरोपी विजय कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि वह पत्रकार है। आरोपी के पास से एक पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।
इनका रहा विशेष योगदान
पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले की पता साजी में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक रामबहोरसिन्हा, दुलारसाय पैकरा, आरक्षक शिवदान बंजारे, सागर खटकर, राकेश आनंद, रघुनाथ रेड्डी, नीता यादव, देवेंद्र मरकाम का विशेष योगदान रहा।
close