पुलिस की 2 अलग अलग कार्रवाई..तीन आरोपी गिरफ्तार.चोरी का सामान बरामद.आरोपी गिरफ्तार

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने चोरी के दो अलग अलग मा्मले में कुल तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी के एक मामले मे दो आरोपियों ने घर के सामने से मोटरसायकल चोरी का आरोप कबूल किया है। जबकि स्कूल के सामने से लोगे का एंगल पार करने के जुर्म एक आरोपी को धर दबोचा गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म किया गया। तीनों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। 
चोरी की मोटरसायकल बरामद
             तोरवा थानेदार को शिकायत मिली कि अज्ञात चोर ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी तोरवा स्थित घर के सामने मोटरसायकल चोरी को अंजाम दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मा्मले को विवेचना में लिया गया। पता साजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान छोटू गोंड और जयेन्द्र ने चोरी का जुर्म कबूल किया। छोटू गोंड देवरीखुर्द और जयेन्द्र दास फरहदा दैहानपारा का रहने वाला है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
चोरी का एंकल बरामद
मुखबिर से जानकारी हुई कि देवरीखुर्द में एक लड़का  परिजात स्कूल के सामने से बोरी मे लोहे के ऐंगल लेकर जा रहा है। माला चोरी का है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान बीरी से 6  एंगल बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम राजू ऊर्फ छोटू यादव है। राजू ने बताया कि वह ग्राम कर्रा का रहने वाला है।
           दोनो जगह कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शांह, सहायक उप निरीक्षक  विदेशी साहू, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग आरक्षक साहेब अली, अशोक चन्द्राकर,  कमलेश्वर, विजय पाण्डेय, दय पाटले का सराहनीय योगदान रहा ।
close