VIDEO-डॉ.रमन अप्रासंगिक हो चुके..मुख्यमंत्री ने कहा-हवा में उड़ रहे भाजपा नेता..यूक्रेन से बच्चों को लाएंगे..जमीन माफियों पर होगी कार्रवाई

Editor
3 Min Read

बिलासपुर—शुक्रवार को बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश ने सौगात की झड़ी लगायी है। उन्होने आमसभा के बाद पत्रकारों को बताया कि दरअसल भाजपा के नेता हवा में है। उन्हे एनजीजीबी योजना की जानकारी ही नहीं है। डॉ. रमन सिंह अप्रासंगिक हो चुके हैं। उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या कर रहे और क्या कह रहे हैं। सीएम ने बताया कि देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने अपने बच्चों को यूक्रेन से लाने के लिए नोडल बनाया है। और विमान की सुविधा मिलते ही हम अपने बच्चों को घर लाेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हवा में उड़ रहे नेता प्रतिपक्ष 

                 लालबहादुर शास्त्री मैदान में आमसभा के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल पत्रकारों से रूबरू हुए। सवालों का खुलकर जवाब दिया। उत्तर प्रदेश में नरवा घुरवा गरवा बारी योजना की ब्राडिंग के सवाल पर सीएम ने कहा कि भाजपा नेता हवा में उड़ रहे है। इस दौरान सीएम ने योजनाओं की विशेषताओं को गिनाया।

पूरे देश में खाद संकट

                          खाद संकट के सवाल पर सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से कमी है। किसान परेशान हैं। जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है वहां भी खाद की किल्लत है। राष्ट्रीय सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। लेकिन प्रदेश में खाद की किल्लत नहीं है। ना ही आर्थिक मंदी का कोई असर ही है।

रमन अप्रांसगिक नेता

          रमन सिंह का आरोप मुख्यमंत्री गांधी परिवार को खुश रखना चाह रहे हैं। सवाल के जवाब में सीएम े कहा कि डॉ. रमन सिंह अप्रासंगिक नेता हैं। उन्हें खुद नहीं मालूम है कि वह क्या कह रहे हैं। और क्या बोल रहे हैं। जो काम रमन ने पन्द्रह साल मे नहीं किया ।तीन साल में कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया। चहंमुखी विकास के बीच सभी वर्गों में खुशी का वातावरण है।

संगठन के नेताओं की शिकायत

          संगठन के दो नेताओं की गुण्डागर्दी से मस्तूरी की जनता परेशान है। गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं। भोली भाली जनता का जीना दूभर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दोनों का नाम सामने लाएं। उचित कदम उठाया जाएगा।

close