VIDEO-पं.सुन्दलाल शर्मा यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार पर बोले उच्च शिक्षा मंत्री ..आरोप गंभीर..PHD और विदेश भ्रमण समेत नियुक्तियों की होगी जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्यअतिथि परेड की सलामी लेंगे। एक दिन पहले बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही कालेज में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कोरोना काल के चलते विद्यार्थियों को पठन पाठन निश्चित रूप से प्रभावित हुआ है। अब सब ठीक होगा। सवाल जवाब के दौरान उमेश पटेल ने कहा कि पंडित सुन्दरलाल शर्मा ना केवल धर्मात्मा बल्कि महान संत है।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें सामाजिक सुधार की दिशा किए कार्यों लेकर अपना गुरू भी कहा है। इसलिए पंडित सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय में किसी एक ने भ्रष्टाचार किया है तो विश्वविद्यालय का नाम बदलना अनुचित होगा। नियुक्ति, शोध और विदेश भ्रमण के आरोपो की हम जांच करेंगे। यह मामला गंभीर है। ऊपर चर्चा भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने एक दिन पहले पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि कोरोना काल के चलते हमें कालेज बन्द करना पड़ा। हमें आनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लेना पड़ा। निश्चित रूप से यह चुनौती थी। लेकिन सब कुछ धीरे धीरे ठीक होता चला गया। एक बार फिर हम सामान्य गतिविधियों की तरफ बढ़ चलें है। अब सब कुछ जल्द ही ठीक ठाक हो जाएगा। कालेज भी खुलेंगे। शैक्षणिक गतिविधियां भी तेजी शुरू हो जाएंगे।

                पंडित सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बिना अनुमति विदेश भ्रमण..किया गया। शोध छात्रोँ के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। अपात्र होने के बाद भी सात छात्रों का पीएचडी कराया गया। नियुक्तियो में ना तो यूजीसी नियम का पालन किया गया। ना ही आरक्षण का ध्यान रखा गया। सवाल के जवाब में उमेश पटेल ने कहा आरोप गंभीर है। इसे हम गंभीरता से लेंगे। मामले की तह तक जाएंगे। पता लगाएंगे आखिर यह सब कैसे हुआ। 

                आखिर यह धांधली और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक चलेंगा। सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि हम इसे गंभीरात से लेंगे।

       यदि भ्रष्टाचार दूर नहीं होता है तो विश्वविद्यालय का नाम ही बदल दें। उमेश पटेल ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के गलत कर्मों से महात्मा की छवि पर उंगेली उठाना ठीक नहीं है। हम ऐसा होने भी नहीं देंगे।

close