VIDEOः प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के पिता जिला अस्पताल में भर्ती…बताया..अच्छा हो रहा इलाज…बेटे से रोज होती है बात

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर– प्रदेश के स्वास्थ्य मुखिया श्याम बिहारी जायसवाल इस समय चुनाव अभियान में व्यस्त है। लेकिन उनके माता पिता एक दिन पहले औचक जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। यद्यपि भर्ती की जानकारी को जिला अस्पताल प्रबंधन ने पूरी तरह से गोपनीय रखा। लेकिन सीजी वाल की टीम मौके पर पहुंची। बातचीत के दौरान मंत्री के पिता और माता ने जिला अस्पताल की तारीफ करते हुए कहा कि यहां अच्छा इलाज हो रहा है। पहले भी यहां इलाज करवा चुका हूं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

एक दिन पहले प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री के पिता बद्री प्रसाद जायसवाल को जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया। मंत्री के पिता को पीठ और कमर में अधिक दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है। मंत्री जायसवाल के पिता ने बताया कि चिरमिरी रतनपुर से बिलासपुर जिला अस्पताल इलाज कराने अपनी पंसद से आया हूं। यहां इलाज ठीक होता है। पहले भी कई बार इलाज करवा चुका हूं।

मंत्री पिता ने सीजीवाल को बताया कि रायपुर की स्वास्थ्य सुविधा उन्हें पसंद नहीं है। लम्बी लाइन और जांच पड़ताल की झिक झिक परेशान हो चुका हूं। यहां इलाज ठीक चल रहा है। डॉ.अनिल गुप्ता से इलाज करवा रहा हूं।

उन्होनेकहा कि डॉ. अनिल गुप्ता दिन तीन चार बार आते हैं। दर्द से आराम भी मिल रहा है। अपोलो या रायपुर स्थित बड़े अस्पताल जाने से बद्री प्रसाद जायसवाल ने इंकार कर दिया। उन्होने बताया कि मंत्री बेटे से पूछकर ही इलाज कराने आया हूं।यहां खाना पीना भी अच्चा मिलता है। अस्पताल का ही खाना खा रहा हूं।

मंत्री श्याम बिहारी की माता ने बताया कि बेटा मंत्री नही सेवक है। सरकारी अस्पताल सबका होता है। यहां इलाज अच्छा होता है..इसलिए पति के साथ आयी हूं। उन्होने यह भी बताया कि बेटा श्यामबिहारी जायसवाल से रोज बातचीत होती है। घर में बिना दर्शन किए बाहर नहीं निकलता है।

शाम चार बजे किया गया भर्ती

सिविल सर्जन डॉ.अनिल गुप्ता ने बताया कि मंत्री के पिता को एक दिन पहले शाम चार बजे भर्ती किया गया है। इलाज चल रहा है। जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

close